Breaking News

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय व कोशाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने परिसर मे चल रहे निर्माण का किया निरीक्षण

अयोध्या- रामनगरी अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।तो वही मंदिर की सुरक्षा ऊपर ही नहीं बल्कि जमीन के नीचे भी किया जा सके। इसके लिए सबसे मोटी दीवार को खड़ा किए जाने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इस दीवार को रिटेनिंग वॉल कहा जाता है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अनुसार यह दीवार 12 मीटर चौड़ी होगी। जिससे पानी की चोट और मिट्टी के कटान को रोकेगा।बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय व कोशाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने परिसर मे चल रहे निर्माण का निरीक्षण किया है। निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण में नींव का कार्य जनवरी माह में ही पूरी हो गई थी। जिसके ऊपर फर्श को ऊंचा करने का कार्य प्रारंभ हो गया है जो कि 6.50 मीटर ऊंचा बनेगा। यह फर्श ग्रेनाइट से बनेगा। इसलिए ग्रेनाइट के ही पत्थरों को लगाए का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर के पश्चिमी क्षेत्र में सरयू मैया का जल प्रवाह है। इसलिए बहुत ही गहराई तक भविष्य के किसी भी जल प्रवाह को रोकने के लिए एक दीवार जमीन के नीचे डालने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जिसे रिटेनिंग वॉल कहते हैं। यह दीवार मई व जून माह में होने वाले सरयू जल सतह को देखते हुए उतनी ही गहराई से बनाया जा रहा है। जोकि जमीन के अंदर 12 मीटर चौड़ी दीवार होगी। इसके कई उद्देश्य हैं मिट्टी के कटान को रोकना, पानी के आक्रमण को रोकना है यह कार्य भी प्रारंभ हो गया है।