Breaking News

पुतिन के दुश्मनों की सूची में अमेरिका.ब्रिटेन.यूक्रेन सहित 31 देश शामिल

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने दुश्मन देशों की सूची को मंजूरी दे दी है। इस सूची में अमेरिका ब्रिटेन और यूक्रेन समेत 31 देशों के नाम शामिल है। यह दावा चीन की सरकारी मीडिया की ओर से किया गया है।

यूरोपीय देशों के नाम शामिल

चीन के CGTN ने ट्वीट कर बताया है कि रूस की ओर से दुश्मन देशों की एक सूची को मंजूरी दे दी गई है। इस सूची में यूक्रेन के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और जापान का नाम भी शामिल है। इसके अलावा EU के सदस्य सभी 27 देशों का नाम भी इस सूची में शामिल है। अमेरिका और ब्रिटेन लगातार यूक्रेन पर हमले को लेकर उससे नाराज चल रहे हैं।

रूस पर इन देशों ने लगाए हैं प्रतिबंध

इस सूची में कनाडा का नाम भी है। साथ ही EU के सदस्यों के अलावा स्वीटजरलैंड, अल्बेरिया, आइसलैंड, नॉर्वे, साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, ताइवान को भी गैर मित्र देशों की सूची में डाला गया है। यह सभी ऐसे देश है जिन्होंने यूक्रेन से युद्ध की शुरुआत के खिलाफ रूस पर किसी ना किसी तरह के प्रतिबंध लगाए हैं।

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 13 दिन है और दोनों देशों के बीच लड़ाई और भयानक रूप ले चुकी है। यूक्रेन में रूसी हमले से होस्टोमेल के मेयर फ्रिलिप्को की मौत हो चुकी है और रविवार को मिसाइल अटैक में विन्नित्सिया एयरपोर्ट तबाह हो गया था। वहीं अमेरिका समेत कई नाटो देश यूक्रेन को रूस के खिलाफ हथियार और पैसा देने को तैयार हो गए हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही अमेरिका भी यूक्रेन को फाइटर जेट की मदद उपलब्ध करा सकता है।