Breaking News

देश को एकजुट रखने का श्रेय कांग्रेस को देते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो देश को आजादी नहीं मिलतीए, देश को नेतृत्व नहीं मिलता

भाजपा ने हाल ही में एक पुस्तक ‘कांग्रेस नहीं होती तो क्या होता’ जारी की है। इस पर जब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के नेता संजय राउत से पूछा गया तो उन्होंने जमकर भाजपा पर हमला किया। राउत ने दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व के बिना देश ने स्वतंत्रता हासिल नहीं की होती और न ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रगति होती।

भाजपा कभी नहीं समझेगी
देश को एकजुट रखने का श्रेय कांग्रेस को देते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा, ‘अगर कांग्रेस नहीं होती तो देश को आजादी नहीं मिलती, देश को नेतृत्व नहीं मिलता और विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में हमारी तरक्की नहीं होती। ऐसी बहुत सी बातें हैं जो भाजपा कभी नहीं समझेगी क्योंकि वे देश के बारे में नहीं सोचते। वे केवल व्यापारियों के बारे में सोचते हैं।’

अगर भाजपा नहीं होती तो…
भाजपा पर हमलावर होते हुए राउत ने कहा, ‘जिनके पास राजा होता है, उनकी प्रजा बीमारियों से पीड़ित होती है। भाजपा देश को गरीब बना रही है। अगर भाजपा नहीं होती तो दूसरी चीजें भी नहीं होतीं। देश में दंगे नहीं होते, देश का रुपया मजबूत होता और कर्ज कम होता। राफेल से लेकर चुनावी बॉन्ड तक कोई घोटाला नहीं होता।’

संजय राउत ने कहा, ‘जिन लोगों ने चुनावी बॉन्ड खरीदा, जिन्होंने भाजपा के खातों में पैसा डाला, वे सभी अपराधी हैं और फरार हैं। हमें देखना होगा कि इसमें किसके नाम शामिल हैं।’ सीट बंटवारे पर राउत ने कहा कि यह कल तक तय हो जाएगा