Breaking News

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका में गोलीबारी के बाद पुलिस ने बांग्लादेशी मूल के एक खतरनाक अपराधी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका में गोलीबारी के बाद पुलिस ने बांग्लादेशी मूल के एक खतरनाक अपराधी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम द्वारा शुक्रवार की सुबह धूल सिरस गांव के पास एक स्थान से गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों में से मिराज उर्फ मेहराज के पैर में गोली लगी है। उसके साथ शाहिद भी था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश के मूल निवासी मिराज ने अशोक विहार इलाके में एक घर में डकैती भी की थी। उन्होंने बताया कि वह मई 2023 में परिवार के सदस्यों को बंदूक दिखाकर दो करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गया था। अधिकारी ने कहा, मिराज पूर्व में डकैती और शस्त्र अधिनियम के पांच मामलों में शामिल था। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।