Breaking News

डॉक्टर मोहम्मद रफी बने समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष

वाजिदपुर(अयोध्या)। रुदौली निवासी डॉक्टर मोहम्मद रफी को समाजवादी पार्टी ने चिकित्सा प्रकोष्ठ में जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर पुष्कर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रूदौली नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद रफी को समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की मंशानुरूप नगर महासचिव प्रदीप कुमार यादव की उपस्थिति में प्रकोष्ठ में अयोध्या जनपद का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
डॉक्टर मोहम्मद रफी को चिकित्सा प्रकोष्ठ में जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर नगरवासियों सहित सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।।