Breaking News

जिलाधिकारी ने मंडी समिति में बने स्ट्रांगरूम की देखी व्यवस्थाएं

लखीमपुर खीरी। जिला निर्वाचन अधिकारी,जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12.30 बजे कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों की और से निगरानी हेतु अधिकृत प्रतिनिधियों संग पैदल भ्रमणकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। सीसीटीवी कैमरे फुटेज भी देखे। इस दौरान उन्होंने सीपीएमएफ़ जवानों से बातचीत की।
ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शुक्रवार की दोपहर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मंडी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवानों से बातचीत की। उनके पास मौजूद रजिस्टर को भी चेक किया। उन्होंने सुरक्षा बल के अधिकारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनावश्यक रूप से किसी को भी स्ट्रांग रूम के पास नहीं आने देने को कहा। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के बाहर होने वाली हर हलचल पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन भी किया। डीएम ने जवानों को मुस्तैदी से दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
बताते चलें कि कृषि उत्पादन मंडी समिति में जनपद की आठो विधानसभा में हुए चुनाव की ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए सीपीएमएफ जवानों को लगाया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।