Breaking News

उत्तर भारत में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण ज़्यादातर हिस्सों में एक बार फिर से ठंड बढ़ी

बीते दिनों  उत्तर भारत में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण ज़्यादातर हिस्सों में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। दिन के समय धूप निकलती है, जिससे सुबह और शाम के वक्त सर्द हवाओं का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को मार्च महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 8.8 दर्ज किया गया जो औसत से पांच डिग्री नीचे है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानि की गुरुवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की आशंका है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है। IMD का कहना है कि पिछले 12 सालों में, दिल्ली में मार्च के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच रहा है।