Breaking News

अगले 96 घंटों में हो सकता है यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा-अमेरिका

नई दिल्ली। रूस की तरफ से तेज होते हमलों के बीच अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने आशंका जताई है कि, अगले 96 घंटों के अंदर यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा हो सकता है। वहीं एक सप्ताह के अंदर सरकार भी गिराई जा सकती है।
व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन
यूक्रेन पर रूस के हमले का कई जगहों पर विरोध हो रहा है। अमेरिका के वाशिंगटन में भी सैंकडों लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। खबरों के मुताबिक, व्हाइट हाउस के बाहर घंटों से लोग जमा हैं।
कीव पर सुबह चार बजे से शुरू हुए हमले
खबरों के मुताबिक, यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह चार बजे(स्थानीय समयानुसार) से रूस के हमले शुरू हो गए। कीव में आसमान से आग बरसती हुई दिखाई दी। इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि कीव में उन्होंने एक रूसी जेट मार गिराया है।
रूस ने दी हथियार डालने की चेतावनी
रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन के सैनिकों को हथियार डालने की चेतावनी दी है। हालांकि, यूक्रेन ने आत्मसमर्पण से इंकार कर दिया है। इसके बाद रूस ने राजधानी कीव पर एयर स्ट्राइक कर दी है। कीव के रिहायशी इलाकों में लगातार छह धमाके हुए हैं।