Breaking News

यू0पी0 बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, 85ण्33 फीसदी रहा यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं के बाद अब बारहवीं बोर्ड के परिणाम की भी घोषणा कर दी गई है। परिणाम शनिवार 18 जून, 2022 को शाम 4 बजे जारी किए गए हैं। इसे चेक करने का लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन छात्रों ने इस साल कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम को चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी का प्रयोग करना होगा।

कब हुई थी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा, 2022 का आयोजन बीते मार्च-अप्रैल में किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से करीब 22 लाख से अधिक छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा में भाग लिया था।

उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
अब यहां 12वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें।
अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।