Breaking News

हफ्ते के आखिरी दिन गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स धड़ाम, निफ्टी भी टूटा

नई दिल्ली हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट दिखी है। शुक्रवार को सेंसेक्स धड़ाम हो गया। यह 651.85 अंक टूटकर 59,646.15 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को बाजार बंद होते समय निफ्टी पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले 198.05 अंक गिरकर 17,758.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

भारतीय बाजार में शुक्रवार को जोमैटो के शेयरों में आठ फीसदी तक की गिरावट दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन लगभग एक प्रतिशत तक लुढ़के। बाजार में बीते आठ दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया।

सेंसेक्स इंडेक्स के तीस शेयरों में एलएंडटी, इंफोसिस और टीसीएस के अलावा बाकी सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए। टॉप लूजर इंडसइंड बैंक रहा।
इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 20 ऊपर सपाट ढंग से खुला। बाजार खुलते समय सेंसेक्स 60,376 के लेवल पर कराेबार कर रहा है। वहीं निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 17,966 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार कमजोर शुरुआत के बाद संभल कर बंद हुए थे। डाओ जोंस 150 और नैस्डेक 100 अंक संभल कर हरे निशान में बंद हुआ। एशियाई बाजारों में एजीएक्स निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।

शुक्रवार को बिटकॉइन में भी सात प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। यह तीन महीने के सबसे निचले स्तर को छू चुका है।