Breaking News

शिवराज के मंत्री का राहुल पर तंज, कहा.-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गिराना यह कांग्रेस की आदत है

लंदन में भारत को लेकर दिए गए बयान पर काग्रेस नेता राहुल गांधी अब भाजपा के निशाने पर आ गए है। मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। राहुल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि खाते हो भारत का और गाते हो पाकिस्तान और चीन का। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गिराना यह कांग्रेस की आदत रही है। आप भारत में हमें गाली दो चलेगा

विश्वास सारंग ने आगे कहा कि राहुल गांधी आप भारत की राजनीतिक हस्ती हो इसलिए आपको वहां बुलाया गया था। आप वहां पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और आप भारत की बुराई कर रहे थे और भारत के ख़िलाफ़ बात कर रहे हो। यह बहुत गंभीर मामला है। इससे पहले भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की सेमिनार में जाते हैं वहां जाकर देश की छवि को धूमिल करते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ये आदत हो गई है राहुल गांधी और गांधी परिवार की वो मोदी जी से नफरत करते-करते वो भारत माता के खिलाफ ही व्यक्तव्य देने लगे हैं।

राहुल ने दावा किया था कि भारत अच्छी स्थिति में नहीं है। भाजपा ने पूरे देश में किरोसिन फैला दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष की भी जिम्मेदारी है, कांग्रेस – जो लोगों, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है। हमें इस तापमान को ठंडा करने की जरूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं। अपने बयान में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास एक ऐसा भारत है जहां अलग-अलग विचार रखे जा सकते हैं पर हम बातचीत कर सकते हैं। लेकिन आज हमें बांटने की कोशिश की जा रही है।