Breaking News

महाराष्ट्र के पुणे में आर्थिक तंगी के चलते एक ही परिवार के सात लोगों ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र के पुणे में एक ही परिवार के सात लोगों के शव मिले हैं। पुलिस ने बताया की मामला सुसाइड का लग सहा है। जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार आर्थिक तंगी में था। दौंड तालुका के परगांव में भीमा नदी के किनारे सोमवार को परिवार के चार सदस्यों के शव मिले। आज दोपहर 1 बजे जारी तलाश के बाद तीन और बच्चों के शव मिले हैं।

DGCA ने पैसेंजर पर पेशाब करने जैसी घटनाओं की सूचना नहीं देने के लिए एयर इंडिया पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। घटना पिछले साल पेरिस-नई दिल्ली उड़ान के दौरान हुई थी।

श्रद्धा वालकर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को 6629 पेज की चार्जशीट दाखिल की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें पुलिस ने छतरपुर के जंगलों से बरामद हड्डियों और उनकी डीएनए रिपोर्ट का भी जिक्र किया है, जिससे पुष्टि हुई कि ये हड्डियां श्रद्धा की हैं। इसके अलावा आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का कबूलनामा और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी शामिल है। इस दौरान आफताब वीडियों कांफ्रेंसिंग से मौजूद रहा। हालांकि सूत्रों के मुताबिक इन दोनों रिपोर्ट्स का कोर्ट में ज्यादा महत्व नहीं है। पुलिस ने कहा था कि 4 जनवरी को दक्षिण दिल्ली के महरौली के जंगल से मिले बालों और हड्डियों के नमूने भी श्रद्धा के नमूनों से मेल खाते हैं।

चंडीगढ़ की जिला कोर्ट में बम की सूचना मिली है। जिसके बाद पूरे परिसर को खाली करा लिया गया है। पुलिस को बम के बारे में कॉल आई थी। जिसके बाद पुलिस काम्बिंग ऑपरेशन चला रही है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। बम स्क्वायड की टीमें भी मौके पर पहुंचकर तलाश कर रही हैं।सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी है। पन्नू ने बठिंडा में विभिन्न जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखवा दिए हैं। पन्नू ने सीएम मान को धमकी दी है कि अगर वह 26 जनवरी को तिरंगा फहराएंगे तोह उनपर RPG अटैक होगा।

गुजरात के नवसारी जिले में एक कार और कंटेनर ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए सूरत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुजरात मोरबी ब्रिज हादसा मामले में कोर्ट ने ओरेवा ग्रुप के जयसुख पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जयसुख के पास ब्रिज के रेनोवेशन का ठेका था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवोकेट संजय वोरा ने बताया कि पिछले 70 दिनों से उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी लुकआउट नोटिस जारी नहीं हुआ है। जयसुख ने अग्रिम जमानत के लिए स्थानीय कोर्ट का रुख किया है।