Breaking News

कोरोना में बढ़तः देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2841 नए मामले, नौ लोगों ने दम तोड़ा

नई दिल्ली भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में घट-बढ़ जारी है। शुक्रवार सुबह समाप्त 24 घंटे में देश में 2841 नए संक्रमित मिले हैं। ये एक दिन पहले मिले संक्रमितों से 14 ज्यादा हैं। इस दौरान 9 और लोगों ने महामारी के आगे हार मान ली।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अभी सक्रिय केस 18,604 है। गुरुवार को 2827 नए मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 2841 नए केस मिले। गुरुवार को बीते 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इससे एक दिन पहले 54 लोगों की मौत हो गई थी।

सक्रिय केस में कल की तुलना में 463 की कमी आई है। बीते 24 घंटे में 3294 लोग कोरोना से उबर गए। इसके साथ ही देश में अब तक 4,25,73,460 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,24,190 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण जारी है। बीते 24 घंटे में 14 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए। अब तक कुल 199 करोड़ कुल खुराक दी जा चुकी है।