Breaking News

ब्रेक के बाद फिर पहुंचे ईडी के कार्यालय राहुल गांधी

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों की पूछताछ खत्म हो गई है। पूछताछ के बाद राहुल गांधी ईडी दफ्तर से बाहर निकल गए हैं। अधिकारियों ने उनसे कई घंटों तक पूछताछ की। बता दें कि राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी उनके आवास पहुंची। यहां दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद प्रियंका और राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हुए। वहीं, राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किए। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।