Breaking News

कांग्रेस भाई.भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और वोट बैंक की राजनीति का मॉडल है: पीएम मोदी

अहमदाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के मेहसाणा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए व्यक्ति से बढ़कर पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है, यही हमारी संस्कृति है और हम इसी संस्कृति के साथ काम करते हैं। दूसरी ओर कांग्रेस भाई-भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और वोट बैंक की राजनीति का मॉडल है। कांग्रेस ने गुजरात और पूरे देश को बर्बाद कर दिया है।

मेहसाणा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 20 सालों में गुजरात बहुत बदल गया है। आज की पीढ़ी नहीं जानती कि गुजरात ने किस कमी का सामना किया है। इस पीढ़ी ने कमी नहीं देखी है। इसके लिए पिछली पीढ़ी ने कड़ी मेहनत की है।

प्रधानमंत्री ने ओम बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संसदीय लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान करने की उनकी कोशिशें सराहनीय हैं। राजस्थान के कोटा से सांसद बिरला बुधवार को 60 साल के हो गए हैं।