Breaking News

राहत की खबरः जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3 से 5 रुपये तक हो सकती हैं कम

पेट्रोल-डीजल की कीमतें जल्द ही सस्ती होने वाली है। इसका दावा हम नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतें बता रही है। जानकारी के लिए बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। क्रूड ऑयल की कीमतें फिसलकर 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे यह आशंका लगाई जा रही है कि ईंधन के दामों में गिरावट आ सकती है।

बुधवार को कच्चे तेल का भाव 4 फीसदी लुढ़ककर 96.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था। वहीं अमेरिकी आंकड़ों के मुताबिक पिछले हफ्ते कच्चे तेल और गैसोलीन के भंडार में बढ़ोतरी हुई है। सप्लाई बढ़ने से कीमतों पर दबाब बढ़ गया है जिससे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होगा।

अगर तेल सस्ता होता है तो इससे भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट आ सकती हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, बीते तीन महीने में एमसीएक्स पर कच्चे तेल की कीमतों में 18 फीसदी की गिरावट आई है। मार्च 2022 में 139 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर इसकी कीमत पहुंची। विशेषज्ञ उम्मीद जता रहे हैं कि भारत में जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3 से 5 रुरुपये तक कम हो सकती हैं।