Breaking News

नेपाल: 4.6 किलोग्राम गांजा के साथ एक भारतीय और तीन अन्य गिरफ्तार

काठमांडू। नेपाल पुलिस ने देश के दो अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी कर एक भारतीय समेत कम से कम चार लोगों के पास से मादक पदार्थ जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नेपाल पुलिस के समाचार बुलेटिन के मुताबिक, बिहार के मोतीहारी नगर के निवासी विक्की कुमार चौहान और उसके 17 वर्षीय साथी के पास से मकवानपुर जिले में 4.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।