Breaking News

MI vs DC IPL 2022 Live: ईशान किशन ने 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, मुंबई ने पांच विकेट गंवाए

नई दिल्ली, आइपीएल 2022 के दूसरे लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। ईशान किशन ने छक्का लगाकर 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

मुंबई की पारी, ईशान किशन का अर्धशतक

कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 67 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद कुलदीप यादव ने रोहित शर्मा को 41 रन पर आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया। दिल्ली को दूसरी सफलता भी कुलदीप यादव ने अनमोलप्रीत सिंह को आउट करके दिलाई। अनमोल ने सिर्फ 8 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा को खलील अहमद ने 22 रन पर आउट किया। कुलदीप यादव ने पोलार्ड को आउट कर टीम को चौथी सफलता दिलाई और ये इस मैच में उनका तीसरा विकेट रहा। पोलार्ड ने 3 रन बनाए और उनका कैच साइफर्ट ने लपका। खलील अहमद ने टिम डेविड को 12 रन पर आउट कर दिया।

मुंबई की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शा, टिम साइफर्ट, मनदीप सिंह, रिषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), रोवमैन पावेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी।

टीमें :

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धी, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थंपी, रितिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, जोफ्र ा आर्चर, मयंक मार्कंडेय, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टायमल मिल्स, अर्शद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फेबियन एलेन, कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल, इशान किशन।

दिल्ली कैपिटल्स- रिषभ पंत (कप्तान), अश्विन हेब्बार, मंदीप सिंह, पृथ्वी शा, रोवमैन पावेल, एनरिक नोत्र्जे, चेतन सकारिया, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी नगिदी, मुस्तफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विकी ओस्तवाल, यश ढुल, केएस भरत, टिम सेफर्ट।