Breaking News

जानिए क्या कहते है आपके शरीर पर मौजूदा तिल

हर इंसान के शरीर पर कहीं न कहीं तिल होता है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसके शरीर पर तिल न हो। समुद्र शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों का बड़ा महत्व होता है। शरीर पर मौजूद इन तिलों से भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। तिल विभिन्न आकार और रूप-रंग के होते हैं। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिलों का मतलब भी अलग-अलग होता है। कुछ तिल शुभ होते हैं, तो कुछ अशुभ। लेकिन इसमें ये ध्यान देने की बात होती है कि तिल का निशान बहुत छोटा नहीं हो। अगर तिल बड़ा है तब ये प्रभाव डालता अन्यथा नहीं। तो चलिए आज जानते हैं शरीर पर स्थित तिलों के बारे में….

गाल पर तिल
अगर किसी के दायें गाल पर तिल हो, तो ऐसा व्यक्ति तर्कवादी होता है। साथ ही धन कमाने में अग्रणी होता है।

भौंह पर तिल
जिस किसी भी व्यक्ति के भौंह के बीच में तिल होता है, तो इसका मतलब कि वो व्यक्ति एक अच्छा लीडर बनता है। उसके जीवन में आर्थिक संपन्नता हमेशा बनी रहती है। यदी भौंह पर दाहिनी ओर तिल है तो व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त होती हैं। वहीं बायीं भौंह पर तिल होना अच्छा नहीं माना जाता।

माथे पर तिल
माथे के बीच में तिल का मतलब होता है कि व्यक्ति शांत, बुद्धिमान, मेहनती और दिल का साफ है। वहीं माथे में दाहिनी तरफ तिल होने का मतलब है कि व्यक्ति धनवान है।

नाक पर तिल
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी की नाक की दाहिनी तरफ तिल है, तो वह व्यक्ति कम मेहनत के बल पर ही अधिक धनवान बन जाता है।

गर्दन पर तिल
मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति की गर्दन पर ठीक सामने तिल हो, तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और कला से निपुण होता है।

पीठ पर तिल
यदि किसी की पीठ पर रीढ़ की हड्डी के आसपास तिल हो, तो व्यक्ति सक्सेस और फेम पाता है। वहीं किसी व्यक्ति के कंधों के ऊपर तिल है, तो इसका मतलब वह व्यक्ति साहस के साथ चुनौतियों का सामना करता है।

कान पर तिल
अगर किसी व्यक्ति के कान पर तिल हो तो उसका जीवन भौतिक सुखों से भरा रहता है। वहीं कान के ठीक ऊपर तिल हो तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है।