Breaking News

JNU: फॉरेंसिक जांच में दावा, सात में से दो विडियो में हुआ जोड़-तोड़

JNU2नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के आदेश पर जेएनयू के विवादास्पद कार्यक्रम के विडियो क्लिपिंग के सेट की फॉरेसिंक जांच से पता चला है कि दो विडियो में ‘जोड़-तोड़’ हुआ और इन क्लिप्स में जो व्यक्ति मौजूद नहीं थे उनकी आवाज जोड़ी गई थी।
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा हैदराबाद स्थित लैब को भेजे गए सात विडियो में से दो में जोड़-तोड़ पाया गया। जबकि बाकी के विडियो वास्तविक हैं।

उन्होंने कहा, ‘हेरफेर किये गए क्लिप्स में विडियो को एडिट किया गया और आवाजों को जोड़ दिया गया। पूरक के साथ मुख्य रिपोर्ट दिल्ली सरकार को सौंपी गई है।’

यह पूछे जाने पर कि क्या जिन आवाजों को जोड़ा गया वे व्यक्ति छेड़छाड़ किए क्लिप्स में नजर नहीं आए, उन्होंने कहा ‘बेशक’। अरविंद केजरीवाल नेतृत्व वाली सरकार ने जेएनयू कैंपस में नौ फरवरी को कथित देशविरोधी नारेबाजी की घटना की तफ्तीश के लिए 13 फरवरी को मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। इससे पहले कथित तौर पर बाहरी लोगों द्वारा भारत विरोधी नारेबाजी करने का एक विडियो सामने आने के बाद मामला और उलझ गया था।