Breaking News

देश में बीते 24 घंटो में कोरोना के 16,103 नए केस, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,11,711 हुई

देश में बीते 24 घंटे में 16,103 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस दौरान 31 मरीजों की मौत हो गई। एक दिन पहले यानी शनिवार को 17,092 नए मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 17,070 मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,11,711 हो गई है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 4.27 पर पहुंच गई। शनिवार को दैनिक संक्रमण दर 4.14 फीसदी दर्ज हुई थी। रविवार को इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। सक्रिय मरीजों की संख्या बीते 24 घंटों में 2143 बढ़ी। 24 घंटे में 31 और मौतों के साथ देश में कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,25,199 हो गया है।