Breaking News

बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफे को पछाड़ कर दुनिया में 5 नम्बर पर पहुंचे गौतम अडानी

दुनिया के रईसों की लिस्ट की बात हो और इसमें भारतीय शख्स का नाम न हो ऐसा नहीं हो सकता है। भारत ने एक बार फिर सभी को चौंकाने का काम किया है। दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट जारी हुई जिसमें अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। दौलत के मामले में अडानी ने बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफे को पीछे छोड़ दिया है। गौतम अडानी की संपत्ति में तीव्र गति से इजाफा हुआ है। फॉब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक सोमवार को अडानी की कुल नेटवर्थ 122.2 अरब डॉलर आंकी गई। जबकि वॉरेन बफे की नेटवर्थ 121.7 अरब डॉलर रह गई।

अडानी के नेटवर्थ में इस साल लगातार इजाफा हुआ है। अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी की वजह से उनकी नेटवर्थ लगातार बढ़ रही है। पिछले एक महीने में अडानी ग्रुप के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली। दुनिया के 10 अमीर लोगों की सूची में भारतीयों की बात करे तो आठवें नंबर पर मुकेश अंबानी शामिल हैं। अंबानी की कुल नेटवर्थ 103.70 अरब डॉलर आंकी गई है। टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 269.70 अरब डॉलर आंकी गई है।

30 दिन में शानदार रिटर्न

अडानी ग्रीन एनर्जी- 46%

अडानी इंटरप्राइजेज- 20%

अडानी पोर्ट- 16%

अडानी पावर- 79%

अडानी टोटल गैस- 13%

अडानी ट्रांसमिशन- 8%

अडानी व्लिमर- 66%