Breaking News

निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 9 नवम्बर को किया जायेगा

महराजगंज। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्टर पंकज कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01-01-2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 09-11-2022 को किया जाना है। सभी बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा दिनांक 09-11-2022 से 08-12-2022 तक दावें और आपत्तियां प्राप्त की जायेगी।उन्होंने कहा है कि जिन अर्ह नागरिक वर्तमान समय में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिया है और किन्ही कारणों से उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में अंकित नही है या जो अर्ह नागरिकों ने दिनांक 01-01-2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेगें, वे भी अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 में अपना आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर उसपर अपना रंगीन फोटो चस्पा करके सम्बन्धित बूथ लेविल अधिकारी को दिनांक:09-11-2022 से 08-12-2022 के मध्य उपलब्ध करा दें। इन्होंने यदि मतदाता सूची में अंकित किसी प्रविष्टि के बावत कोई आक्षेप हो तो उसके लिए फार्म-7 तथा किसी प्रविष्टि में कोई त्रुटि / संशोधन अपेक्षित हो तो फार्म-8 पर अपना आवेदन पत्र भरकर उक्त अवधि में अपने से सम्बन्धित बूथ लेविल अधिकारी को उपलब्ध करा दें।उक्त विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु दिनांक 12-11-2022 (शनिवार), दिनांक 20-11-2022 (रविवार), दिनांक 26-11-2022 (शनिवार) तथा दिनांक 04-12-2022 (रविवार) को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित किया गया है। इन तिथियों में प्रातः 10-00 बजे से सायं 04-00 बजे तक समस्त बूथ लेविल अधिकारी अपने सम्बन्धित मतदान स्थलों/मतदान केन्द्रों पर फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 आदि तथा मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहेंगे।उन्होंने जनपद के अर्ह नागरिकों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित करवाकर मतदाता बनें और जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभायें।