Breaking News

सीएम योगी ने खतौली की विशाल जनसभा में कहा.-धर्म की धरती है शांति का संदेश देती है, जब कवाल का बवाल हो रहा था सपा की सरकार थी

मुजफ्फरनगर,संवाददाता। भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में नवीन मंडी स्थल पर जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस दौरान उत्साह से भीड़ ने जयघोष किया। भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

खतौली में गरजे योगी
सीएम योगी ने खतौली की विशाल जनसभा में कहा- धर्म की धरती है शांति का संदेश देती है। जब कवाल का बवाल हो रहा था सपा की सरकार थी। लोगों को पलायन करना पड़ा, तब लोकदल के नेता कहां थे। तब ये पूछने भी नहीं आए थे। कैराना और कांधला से पलायन होता था, बहन बेटियां स्कूल नहीं जा सकती। आज व्यापारी वापिस आए हैं। लोकदल और सपा गुंडा टैक्स दिलाने की साजिश का हिस्सा बनी है। ये लोग तालिबान जैसा शासन चाहते हैं। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार गुंडागर्दी पनपने नहीं देगी।

सीएम ने कहा सुरक्षा और आस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं है, सपा की सरकार अराजकता की सरकार थी। आस्था का सम्मान भाजपा करती है, अयोध्या में भगवान राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है अब संदेह नहीं है। विकास हो या सुरक्षा, पेशेवर और माफियाओं को अपने बीच में मत घुसने देना। अपराधी माफिया जिस भाषा में समझेगा उसे उसी भाषा में समझाओ, डबल इंजन सरकार जितना विकास कर रही है उतना 50 साल में नहीं हुआ, तुष्टिकरण किसी का नहीं, जब हमारा देश सुरक्षित है हम सुरक्षित हैं।

मुख्यमंत्री की जनसभा के साथ विधानसभा क्षेत्र के ठाकुर और त्यागी समाज को लेकर सबकी निगाह लगी है। यह दोनों वर्ग भाजपा से छिटक रहा है। ठाकुर समाज ने पूर्व में समिति बनाकर अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा था, जबकि नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण लेकर त्यागी समाज में भी रोष है। दाेनों समाज के लोगों ने भाजपा के विरोध में स्वर ऊंचे कर रखे है। ऐसे में मुख्यमंत्री की जनसभा इन दोनों धड़ों पर कितना प्रभाव डालेगी, यह कयास लगाए जा रहे हैं। साथ ही राजनीतिक गलियारों में विधानसभा का माहौल किस रूख बदलेगा। यह भी मुख्यमंत्री की जनसभा से साफ होने की उम्मीद है।jagran