Breaking News

माफिया पर वारए विकास की रफ्तार और राष्ट्रवाद को धार देने के एजेंडे पर भाजपा जीतेगी 2024 का चुनाव: जे0पी0नड्डा

लखनऊ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकाल विस्तार के बाद गाजीपुर से 2024 के लोकसभा चुनावों का शंखनाद
किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के साथ माफिया मुख्तार अंसारी के गढ़ से आगामी लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय कर दिया।
भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने माफिया मुख्तार अंसारी के गढ़ गाजीपुर से 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। लगभग एक साल पहले चुनाव अभियान का शुभारंभ करते हुए नड्डा ने संदेश दिया कि भाजपा तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए माफिया पर वार, विकास की रफ्तार और राष्ट्रवाद को धार देने के एजेंडे पर चलेगी।

नड्डा अपने दूसरे कार्यकाल में सबसे पहले वाराणसी पहुंचे। वहां बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ माफिया मुख्तार अंसारी के गढ़ माने जाने वाले गाजीपुर पहुंचे। लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि तैयार करते हुए उन्होंने कहा कि यदि चुनाव में ईवीएम का गलत बटन दब जाए तो माफिया राज आ जाता है और सही बटन दब जाए तो गुंडाराज खत्म हो जाता है। अपराधियों के हौसले पस्त हो जाते हैं। बताते चलें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों से चार सौ दिन सक्रिय रहकर जनता का विश्वास जीतने का आह्वान किया था।