Breaking News

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पैरेंट्स बन गए, घर आई नन्हीं परी

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पैरेंट्स बन गए हैं। दोनों बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं। काफी समय से दोनों इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे और अब फाइनली दोनों लाइफ की इस नई जर्नी को साथ में एंजॉय करने वाले हैं। बता दें कि अगस्त में बिपाशा और करण ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने एक्ट्रेस की बेबी बंप की फोटोज शेयर की थीं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वैसे उससे पहले से बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खूब खबरें आ रही थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने तब कुछ नहीं कहा। वह कई इवेंट्स और पार्टीज में नहीं जाती थीं।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान बिपाशा ने कहा था कि वह और करण कोवड से पहले बेबी को लेकर प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन फिर कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से दोनों ने स आइडिया को तब ड्रॉप कर दिया था। इसके बाद साल 2021 में दोनों ने फिर ट्राई किया और फिर एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गईं।