Breaking News

विवाह के बंधन में बंध रहे भगवंत मान, सीएम केजरीवाल ने की सुखी जीवन की कामना

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विवाद में शिरकत करने के लिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी के साथ साल 2015 में आपसी तालमेल के साथ तलाक हो गया था। जिसके बाद उनकी पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ अमेरिका चली गईं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भगवंत मान की शादी में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली से रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करते हूं की उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें।

किसके साथ हो रही शादी ?

भगवंत मान की शादी डॉ. गुरप्रीत कौर से हो रही है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री आवास में शादी समारोह की तैयारियां की गई हैं। शादी एकदम साधारण तरीके से सिख रीति-रिवाज के साथ होगी, क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी होने वाली पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर दोनों ही सिख हैं। गुरप्रीत कौर हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। उनकी उम्र 32 साल है और वो मुख्यमंत्री भगवंत मान से 16 साल छोटी है और एक साधारण से परिवार से ताल्लुक रखती हैं।