Breaking News

तेजस्वी से आज मुलाकात करेंगे आदित्य ठाकरे , पर्यावरण, उद्योग, जलवायु संकट सहित अच्छे काम पर हो सकती है चर्चा

मुंबई/पटना महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे बुधवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। इससे पहले आदित्य ने कहा कि तेजस्वी यादव मेरी उम्र के हैं। हम हमेशा से फोन पर बात करते रहे हैं। जब हम सरकार में थे, तब भी उनसे बात होती थी। जब वह विपक्ष में थे, तब भी हमारी बातचीत जारी थी। आज हम पहली बार मिलेंगे। हम पर्यावरण, उद्योग, जलवायु संकट सहित अच्छे काम के बारे में चर्चा करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, आदित्य ठाकरे आज बिहार पहुंचेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं की बैठक होगी। इसे उस विपक्षी एकता की कवायद के तौर पर भी देखा जा सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी समय से विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

इस बीच बिहार में भाजपा ने रोजगार के मुद्दे पर बिहार विधानसभा सत्र को बाधित करने की तैयारी कर ली है। इस बारे में जब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंपे जवाब दिया कि सदन में देखा जाएगा। वहीं जवाब दिया जाएगा।