Tuesday , March 18 2025
Breaking News

मौसम विभाग dh psrkouh आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है] राजधानी दिल्ली में अप्रैल की शुरुआत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

नई दिल्ली मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने चेताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। राजधानी दिल्ली में अप्रैल की शुरुआत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। डॉक्टर्स ने अभी से सभी लोगों को अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतते रहने की सलाह दी है।

अभी मार्च के महीने में 13 दिन शेष हैं और देश के कई राज्यों में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार (18 मार्च) को राजधानी दिल्ली में तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अभी से आने वाले महीने में कई राज्यों के लिए लू की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। राजधानी दिल्ली में अप्रैल की शुरुआत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बढ़ता तापमान स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो सकता है, डॉक्टर्स ने अभी से सभी लोगों को अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतते रहने की सलाह दी है।

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि होने की आशंका जताई गई है। बढ़ती गर्मी कई गंभीर बीमारियों का भी कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा, सभी लोगों को अभी से सावधान हो जाने की आवश्कता है। देश के कई हिस्सों में जिस तरह की गर्मी महसूस की जा रही है, ये मई-जून में रिकॉर्ड तोड़ सकती है।