Thursday , March 6 2025
Breaking News

बिहार में भाजपा कोटे से सात मंत्रियों का शपथ ग्रहण पूरा , भाजपा के सरावगी, जीवेश और सुनील कुमार समेत सात मंत्रियों ने शपथ ले ली है

पटना  बिहार में भाजपा कोटे से सात मंत्रियों का शपथ ग्रहण पूरा हो गया है। भाजपा के सरावगी, जीवेश और सुनील कुमार समेत सात मंत्रियों ने शपथ ले ली है।

नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए ये सात चेहरे
जिन सात चेहरों को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है उनमे अररिया जिले की सकटी विधानसभा सीट से विधायक विजय कुमार मंडल, दरभंगा जिले की जाले सीट से विधायक जीवेश मिश्रा और दरभंगा जिले की ही दरभंगा सीट से विधायक संजय सरावरी, सीतामढ़ी जिले की रीगा सीट से विधायक मोतीलाल प्रसाद, मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह, नालंदा जिले की बिहारशरीफ सीट से विधायक डॉ. सुनील कुमार और सारण जिले की अमनौर सीट से विधायक कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं।

दरभंगा से दो मंत्री, पटना, पूर्णिया और सारण प्रमंडल से एक मंत्री
नीतीश कुमार की कैबिनेट में कुल सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। ये सभी मंत्री भाजपा कोटे से बनाए गए हैं। इनमें दरभंगा जिले से दो मंत्रियों को जगह मिली है। इसी तरह तिरहुत प्रमंडल से दो मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पटना, पूर्णिया और सारण प्रमंडल से एक-एक मंत्री को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है।
राजू कुमार सिंह, मोतीलाल और कृष्ण कुमार मंटू मंत्री बने

भाजपा के सरावगी, जीवेश और सुनील कुमार बने मंत्री बनाए गए हैं। राजभवन में शपथ ग्रहण जारी है। भाजपा नेता राजू कुमार सिंह ने भी शपथ ले ली है। फिलहाल भाजपा विधायक मोतीलाल शपथ ले रहे हैं। कुछ दिन पहले ही कुर्मी चेतना रैली करने वाले भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने भी शपथ ले ली है। भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल ने भी शपथ ले ली है। संजय सरावगी ने मैथिली भाषा में शपथ ली
बिहार में संजय सरावगी ने सबसे पहले मैथिली भाषा में शपथ ली। इसके बाद राज्यपाल ने डॉ सुनील कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सीएम के पहुंचने पर जदयू समर्थकों ने की नारेबाजी
सीएम नीतीश कुमार के आते ही उनके समर्थन जदयू समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। सीएम नीतीश के साथ दोनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी हैं।
विधायक पाग पहनकर पहुंचे
मंत्री पद की शपथ लेने भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा, संजय सरावगी, राजू सिंह और कृष्ण कुमार मंटू भी पहुंच चुके हैं। मिथिलांचल से आने वाले जीवेश मिश्रा, संजय सरावगी मिथिला की पहचान पाग पहनकर आए हैं।