गुलकंद को गुलाब के फूलों से तैयार किया जाता है। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यके लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गुलकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी व बी मौजूद होते हैं जो बॉडी को ठंडा रखने का कार्य करते हैं। गुलकंद के सेवन से गर्मियों में होने वाली स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
1- ज़्यादातर लोगों को गर्मियों के मौसम में नकसीर फूटने की समस्या हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए जब भी धूप में बाहर जाएं तो 2 चम्मच गुलकंद का सेवन करें।
2- गर्भवती स्त्रियों के लिए गुलकंद का सेवन बहुत लाभकारी होता है। प्रतिदिन गुलकंद कासेवन करने से गर्भावस्था में होने वाली कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
3- अगर आपके मुंह में छालों की समस्या है तो प्रतिदिन प्रातः काल शाम एक एक चम्मच गुलकंद का सेवन करें। ऐसा करने से आपके मुंह के छाले अच्छा हो जाएंगे।
4- अगर आपको भूलने की समस्या है तो प्रतिदिन दूध के साथ एक चम्मच गुलकंद का सेवन करें।ऐसा करने से आपका दिमाग तेज हो जाएगा व गुस्सा भी नहीं आएगा।