Breaking News

मुसलिम बाहुल्य देश इन्डोनेशिया के राजकुमारी ने अपनाया ‘सनातन धर्म’

दुनिया का एक मुसलिम देश है इन्डॊनेशिया जहां के निवासी इस्लाम के पुजारी है। उस देश के ‘राजकुमारी’ ने  सनातन धर्म को अपनाया है। कानजेंग राडेन महेन्द्रानी इन्डोनेशिया की राजधानी जावा की राजकुमारी है। राजकुमारी ने पूरे सनातन विधि विधान से शुद्धीकरण से सनातन धर्म को अपनाया है। उनका कहना है की इन्डॊनेशिया का मूल धर्म सनातन ही है और उन्होंने धर्मांतरण नहीं किया है बल्कि वह मातृ धर्म में लौट आई है।

उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म को विधिवत अपनाने से पहले से ही वह हिन्दू मंदिरॊं मे पूजा और अर्चना करने जाती थी। 17 जुलाई 2017 को ही उनका शुद्धीकरण किया गया था। बाली से पधारे हिन्दू पुजारी श्री भगवान पुत्रनाथ स्वामीजी ने शुद्धीकरण का विदि विधान संपन्न किया। राजकुमारी ने कहा है की वह बाली में आश्रम बनाएंगी जो बाली-जावा और नुसनत्रा संस्कृति को आपस में जोड़ेगा। सनातन धर्म को अपनाने के बाद राजकुमारी ने कहा कि वे बहुत खुश है और वे अपने भाई के आभारी है जो उन्होने राजकुमारी को हिन्दू धर्म अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। अपने पूरे परिवार को भी उन्होंने धन्यावाद दिया है की उनके निर्णय को परिवार ने मान्यता दे दिया।

भारत के सेक्यूलरों को इससे बहुत बड़ा झटका लगा है। पूरी तरह से मुस्लिम बाहुल्य के इन्डेनेशिया जैसे देश की राजकुमारी ने स्वयं सनातन धर्म अपनाया है और तो और उन्होंने यह भी कहा है की इन्डेनेशिया का मूल धर्म ही सनातन है। इससे पहले इन्डॊनेशिया के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने भी सनातन धर्म स्वीकार कर लिया था। इन्डेनेशिया जो कभी सनातन भारत का ही हिस्सा हुआ करता था वहां के लॊगों का आज भी यह मानना है कि उनका धर्मांतरण किया गया है।

इन्डेनेशिया में आज भी हिन्दु देवी देवता की पूजा और हिन्दु रीती रिवाज़ का पालन भी होता है। मुस्लिम बाहुल्य देश हो कर भी इन्डेनेशिया ने अपने मूल धर्म को नहीं त्यागा। जब के इसके विपरीत भारत में दोगले धर्म निरपेक्ष लोग अपने ही देवी देवता का अपमान करते हुए दिखाई देते हैं। राजकुमारी कानजेंग का यह फैसला सारी दुनिया में तहल्का मचा रहा है। जो लोग सनातन धर्म को अपमानित कर इस्लाम को शांती का धर्म बताते फिरते हैं उनके मुहुं पर राजकुमारी ने जॊरदार थप्पड़ जड़ दिया है।

केवल इन्डेनेशिया की राजकुमारी ही नहीं बल्कि दुनिया के बड़े-बड़े  देशों के सिनेमा एक्टर, राजनेता और खेल-कूद के नामी गिरामी व्यक्तियों ने भी सनातन धर्म को अपनाया है। इस्कान नामक संस्था में शत प्रतिशत विदेशी नागरिक ही पाये जाते हैं जिन्होंने सनातन धर्म को पूर्ण रूप से अपनाया है। रस्सेल ब्रांड, डेविड फ्रावले, क्लोडिया सियेस्ला, एलिजाबेत गिल्बरट, जूलिया रॊबर्टस,आल्फ्रेड फॊर्ड जैसे बड़े-बड़े सेलेब्रिटियों ने अपने धर्म को त्याग कर सनातन धर्म को अपनाया है। न्यूटन, ऐनस्टीन, बराक ऒबामा, ट्रम्प, विल्ल स्मिथ से लेकर साउदी के महाराजा तक सारे हिन्दु धर्म के मुरीद रह चुके हैं। सनातन धर्म की महिमा आज पूरी दुनिया को पता चल चुकी है और बड़ी तेज़ी से लोग सनातन धर्म की तरफ़ आकर्षित हो रहे है और साउथ अफ्रीका के एक खिलाड़ी जोंटी रोडेज ने हिन्दू विधान से प्रेरित होकर अपनी बेटी का नाम ‘इंडिया’ रख दिया है।

सनातन धर्म का सार ही है ‘जियॊ और जीने दो’। आज दुनिया भर के लॊग मानने लगे हैं की वास्तव में अगर शान्ति  का धर्म अगर कॊई है तो वह सनातन धर्म ही है। जावा के राजकुमारी का मातृ धर्म में घर वापसी शायद भारत के दॊगुलों की आखें खॊलदे और वे भी सनातन धर्म की महानता को पहचाने। सनातन धर्म को लेकर जनता के मन में जो भ्रम उत्पन्न किया गया था आज वह धीरे-धीरे छट रहा है। भगवान श्री कृष्ण की वाणी सच होते हुए प्रतीत हो रही  है कि धर्म की रक्षा करने वे पृथ्वी पर पधार कर धर्म का उत्थान करेंगे।