Breaking News

अभी-अभी : योगी ने एनकांउटर स्पेशलिस्ट ओपी सिंह को बनाया नया DGP

लखनऊ। यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह आज (रविवार) को रिटायर हो रहे हैं। बता दें, सुलखान सिंह को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। उनका सेवा विस्तार 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है।

नए DGP की रेस में 1983 बैच के आईपीएस ओपी सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा था। सिंह लखनऊ पहुंच गए हैं। सिंह सीआईएसएफ डीजी के पद पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। ओपी सिंह सीनियरटी में सबसे लंबे कार्यकाल वाले 7वें नंबर पर हैं।

ढाई साल का होगा कार्यकाल। बताया जा रहा है कि सीएम योगी से मुलाकात के बाद वो आज ही कार्यभार संभाल सकते हैं।

सितंबर महीने में सुलखान सिंह को रिटायर्मेंट होना था, लेकिन शासन ने उनको तीन महीने का सेवा विस्तार दे दिया था। सेवा विस्तार भी 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है।

ऐसे में अब सूबे में नए डीजीपी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। चर्चा में सबसे पहले नाम डीजी फायर प्रवीन सिंह का नाम था। सुलखान सिंह को सेवा विस्तार मिलने से पहले भी प्रवीन सिंह का नाम चर्चा में आया था। इसके साथ ही भावेश कुमार सिंह और रजनीकांत मिश्रा का नाम चर्चा पर था