Breaking News

मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ कम देख भाजपा जिलाध्यक्ष को हार्टअटैक, हो गई मौत, मचा हड़कंप

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में उस वक्त खलबली मच गई , जब सागर जनपद के अध्यक्ष राजा दुबे का हार्ट अटैक से निधन हो गया। दिल का दौरा उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बंडा में आयोजित सभा के दौरान हुआ। उन्हें फौरन शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि भीड़ कम होने के कारण जिलाध्यक्ष चिंतित थे। वे पिछले कुछ समय से गुटबाजी झेल रहे थे। अकेले दम पर आयोजन में काफी मेहनत करना पड़ा था। हालांकि करीबी कह रहे हैं कि उन्हें दिल की बीमारी थी। भीड़ कम होने आदि की किसी चिंता की कोई बात नहीं थी। सभा में पर्याप्त भीड़ थी।

सीएम की सभा, इतनी बदइंतजामी

मुख्यमंत्री की मौजूदगी के बाद भी जिला प्रशासन ने समुचित बंदोबस्त नहीं किया। मौके पर चिकित्सक भी नजर नहीं आए। जबकि जब मुख्यमंत्री जैसे वीवीआइपी आते हैं तो चिकित्सकों की पूरी टीम साथ रहती है। उनके पास पूरा किट रहता है। जिससे मौके पर ही इलाज की व्यवस्था रहती है। मगर जिलाध्यक्ष को जब हार्टअटैक आया तो सारे इंतजाम फेल नजर आए। अगर चिकित्सकों की मदद मिलती तो शायद हास्पिटल तक पहुंचने में कुछ जिलाध्यक्ष को आराम मिल जाता।

सीएम के पहुंचते ही गिर पड़े जिलाध्यक्ष

सागर के बंडा में मुख्यमंत्री के विकास यात्रा के तहत तयशुदा कार्यक्रम हो रहा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  जैसे ही मंच पर पहुंचे, उनके सम्मान में खड़ा होने के दौरान ही जिला अध्यक्ष राजा दुबे अचानक सामने गिर पड़े और उनकी हालत खराब हो गई। यह देख हड़कंप मच गया। आनन-फानन में राजा दुबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी मौत हो गई। मौके पर गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

फोटो-जिलाध्यक्ष राजा दुबे