Friday , April 18 2025
Breaking News

आजादी के बाद आज तक अगर आप कांग्रेस का इतिहास देखेंगे तो एक नहीं बल्कि अनेक घोटाले सामने आए हैं, लेकिन ये, नेशनल हेराल्ड अपने आप में एक ऐसा मॉडल है, जो किसी के गले नहीं उतर रहा है: अनुराग ठाकुर

भाजपा ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस नेताओं को चुनौती दी कि वे मामलों का त्वरित और समयबद्ध निपटारा करने की मांग करें। साथ ही, उसने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के पीछे राजनीति को कारण बताने के लिए पार्टी की आलोचना की। सत्तारूढ़ भाजपा ने गांधी परिवार के खिलाफ ईडी के आरोपपत्र के बाद विपक्षी पार्टी पर दबाव बनाए रखा और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर साप्ताहिक समाचार पत्र में विज्ञापन के रूप में जनता का पैसा खर्च करने का आरोप लगाया, जिसे बहुत कम लोग पढ़ते हैं।

ठाकुर ने आगे बताया कि दूसरी ओर AJL पर कांग्रेस का 90 करोड़ का कर्ज है। ये संपत्ति 2 हजार करोड़ की है। और मजेदार बात ये है कि 2,000 करोड़ की ये संपत्ति मात्र 50 लाख रुपये में यंग इंडियन के नाम हो जाती है। बकाया 89.50 करोड़ रुपये कांग्रेस माफ कर देती है। उन्होंने कहा कि अखबार कागज पर छपता है। लेकिन कुछ कागजी अखबार भी होते हैं, जो छपते भी नहीं, बिकते भी नहीं, बंटते भी नहीं, दिखते भी नहीं और पढ़े भी नहीं जाते, ये उनमें से एक है। कांग्रेस के राज्यों मुख्यमंत्री इसके लिए विज्ञापन देते हैं, वो ये विज्ञापन किस आधार पर देते हैं? मेरे अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में बड़े-बड़े दैनिक अखबारों को चवन्नी मिलती है, वहीं नेशनल हेराल्ड को चांदी के सिक्के मिलते हैं।