Sunday , April 13 2025
Breaking News

नवी मुंबई पुलिस ने एक लॉज पर छापा मारकर एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया

नवी मुंबई पुलिस ने एक लॉज पर छापा मारकर एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) ने बृहस्पतिवार को पनवेल के कोन के नारपोली इलाके में स्थित परिसर पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा छह महिलाओं को वहां से मुक्त कराया गया।

वरिष्ठ निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया कि पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक के जरिए गिरोह का भंडाफोड़ किया और लॉज के प्रबंधक तथा दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि अवैध गतिविधि में शामिल चौथे आरोपी का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने कहा कि अनैतिक तस्करी रोकथाम (पीआईटीए) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में पनवेल तालुका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।