Breaking News

एक तरफ अयोध्या में हो रहा था रामलला का सूर्य तिलक, दूसरी ओर पीएम मोदी कर रहे थे राम सेतु के दर्शन

रामेश्वरम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम नवमी के अवसर पर भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज नए पंबन पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। यहां आने से पहले पीएम मोदी ने अपनी हवाई यात्रा का एक वीडियो साझा किया। आइए जानते हैं..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा करने के बाद स्वदेश वापस लौट आए हैं। इस दौरान वे श्रीलंका से सीधे रामेश्वरम पहुंचे। उन्होंने अवने हेलीकॉटर से राम सेतु के दर्शन भी किए। उन्होंने इस वीडियो को अपने अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘कुछ समय पहले श्रीलंका से लौटते समय मुझे राम सेतु के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। एक दिव्य संयोग की बात है कि यह उसी समय हुआ जब अयोध्या में सूर्य तिलक हो रहा था। दोनों के दर्शन करके धन्य हो गया। प्रभु श्री राम हम सभी को जोड़ने वाली शक्ति हैं। उनकी कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।’

पहले रामलला के सूर्य तिलक के बारे में जानिए
इससे पहले अयोध्या में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। ठीक 34 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। भगवान सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक का चार मिनट तक अभिषेक करती रहीं। पूरे दुनिया इस दृश्य की साक्षी बनी। सूर्य तिलक को सही तरीके से कराने के लिए इसरो के साथ देश के विभिन्न आईआईटी के वैज्ञानिक इसका पूर्वाभ्यास करते रहे। इससे पहले शनिवार को अंतिम बार इसका सफल ट्रायल किया गया था।

पीएम मोदी ने कब किए रामसेतु के दर्शन
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड और श्रीलंका के दौरे पर थे। उनकी यह यात्रा 3 अप्रैल को शुरू हुई थी। यहां बैंकॉक में पीएम मोदी ने बिम्सटेक सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद पीएम मोदी श्रीलंका रवाना हुए। यहां उन्होंने कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी महाबोधि मंदिर भी गए। यहीं से वे रविवार को तमिलनाडु वापस आ रहे थे, जब उन्होंने रास्ते में राम सेतु के दर्शन किए।