Sunday , March 16 2025
Breaking News

लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने 72 जिलाध्यक्षों की सूची की जारी कर दी, पढ़ें किसके सिर सजा ताज…… देखें पूरी सूची

लखनऊ लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने 72 जिलाध्यक्षों की सूची की जारी कर दी। आगे पढ़ें और जानें किसके सिर ताज सजा और किसे कहां की जिम्मेदारी मिली…

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने करीब दो महीने की मशक्कत के बाद रविवार को 72 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इसमें पार्टी ने जातीय समीकरण के साथ विपक्ष के पीडीए फार्मूले के मात देने की कोशिश की गई है। इतना ही नहीं महिलाओं की भागीदारी का भी ख्याल रखा।

बलरामपुर से रवि मिश्रा और श्रावस्ती से मिश्रीलाल वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। इसके अलावा बहराइच में भाजपा ने बृजेश पांडेय को एक बार फिर जिले की कमान सौंपी हैं।

1- बुलंदशहर – विकास चौहान
2  – इटावा –  अन्नू गुप्ता
3- गाजीपुर –  ओमप्रकाश राय
4- ललितपुर – हरिश्चंद्र रावत
5- अमेठी – सुधांशु शुक्ला
6- आगरा – महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता
7- आगरा जिला – प्रशांत पोनिया
8- मुरादाबाद- आकाश पाल (रिपीट)
9- मुरादाबाद महानगर – गिरीश भंडुला
10- कासगंज – नीरज शर्मा
11 – गाजियाबाद महानगर- मयंक गोयल
12 – लखनऊ जिला – विजय मौर्या
13 – रायबरेली – बुद्धि लाल
14 – गोरखपुर जिला अध्यक्ष-  जनार्दन तिवारी
15 – गोरखपुर महानगर अध्यक्ष – देवेश श्रीवास्तव
16- आजमगढ़- ध्रुव सिंह
17- लालगंज- विनोद राजभर
18- नोएडा – महेश चौहान
19- गौतम बुद्ध नगर – अभिषेक शर्मा
20- फिरोजाबाद महानगर – सतीश दिवाकर
21- उन्नाव –  अनुराग अवस्थी
22- लखनऊ- आनंद द्विवेदी
23 – मैनपुरी – ममता राजपूत
24 – इटावा- अरुण कुमार गुप्ता
25 – मथुरा – निर्भय पांडेय
26 – मथुरा (महानगर अध्यक्ष) – राजू यादव
27 – इटावा – अन्नू गुप्ता
28 – ललितपुर – हरिश्चंद्र रावत
29 – रामपुर – हरीश गंगवार
30 – बहराइच – ब्रजेश पांडेय (दूसरी बार)
31 – फर्रुखाबाद – फतेह चंद्र वर्मा
32 – गाजीपुर – ओम प्रकाश राय
33 – अमेठी – सुधांशु शुक्ला
34 – उन्नाव -अनुराग अवस्थी
35 – हरदोई – अजीत सिंह बब्बन
36 – सुल्तानपुर – सुशील त्रिपाठी
37 – औरैया – सर्वेश कठेरिया
38 – गोरखपुर – जनार्दन तिवारी
39 – कासगंज – नीरज शर्मा।
40 – वाराणसी महानगर – प्रदीप अग्रहरि
41 – गाजीपुर – ओमप्रकाश राजभर
42 – प्रतापगढ़ – आशीष श्रीवास्तव
43 – भदोही – दीपक मिश्रा
44 – मछली शहर – डॉ. अजय कुमार सिंह
45 – सुल्तानपुर – सुशील त्रिपाठी
46 – अमेठी – सुधांधु शुक्ल
47 – प्रयागराज गंगापार – निर्मला पासवान
48 – प्रयागराज यमुनापार – राजेश शुक्ला
49 – प्रयागराज महानगर – संजय शुक्ला
50 – सोनभद्र – नंदलाल गुप्ता
51 – कानपुर महानगर उत्तर – अनिल दीक्षित
52 – कानपुर महानगर दक्षिण – शिवराम सिंह चौहान
53 – कानपुर देहात – रेणुका सचान
54 – कानपुर ग्रामीण – उपेंद्र नाथ पासवान
भाजपा संगठन के चुनाव की प्रक्रिया पिछले साल में शुरू हुई थी। उस समय मंडल अध्यक्षों का चुनाव दिसंबर और जिलाध्यक्षों का चुनाव जनवरी के अंत तक कराने की समय सीमा तय की गई थी। लेकिन, मंडल अध्यक्षों का चुनाव ही जनवरी में संपन्न हो पाया। तमाम जिलों की सूची में शामिल नाम पर सवाल भी उठने लगे थे।

साथ ही सूची पिछड़े, दलित और महिलाओं की भागीदारी की कमी रह गई थी। इस पर शीर्ष नेतृत्व ने आपत्ति जताई थी। ऐसे में प्रदेश स्तर पर संगठन मंत्री ने एक-एक सूची की गहनता से परीक्षण कर सभी विसंगितियों को दूर करके सूची तैयार कराई है। अब मार्च महीने की 16 तारीख को यह घोषणा हो पाई है।