Thursday , March 13 2025
Breaking News

होलिका दहन आजः दिल्ली, नोएडा और मुंबई में किस समय होगा होलिका दहन जाने अपने शहर के का समय

हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, जिसे छोटी होली भी कहते हैं। इस वर्ष 13 मार्च 2025 यानी आज पूरे भारत में होलिका दहन किया जा रहा है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, जिसे छोटी होली भी कहते हैं। इस वर्ष 13 मार्च 2025 यानी आज पूरे भारत में होलिका दहन किया जा रहा है। यह दिन मुख्य रूप से सामाजिक एकता, रिश्तों में प्यार और सभी तरह की बुराइयों को समाप्त करने के लिए जाना जाता है। इस दिन जगह-जगह होलिका दहन का भव्य आयोजन किया जाता है, जहां सभी सुख-समृद्धि और घर की बरकत के लिए पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान होलिका के चारों ओर कच्चे सूत को सात बार परिक्रमा करते हुए लपेटा जाता है, जो नौ ग्रहों को शांत करने के लिए होता है। इसके बाद सभी शाम के समय एकजुट होकर होलिका का दहन करते हैं, जिसे शास्त्रों में बुराई की अच्छाई पर जीत कहा गया है। परंतु इस बार होलिका दहन पर सुबह से ही भद्रा का साया बना हुआ है। अब सवाल यह है कि होलिका दहन कब और किस मुहूर्त में किया जाएगा ? ऐसे में आइए इस लेख के माध्यम से शहर के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त जान लेते हैं..

शहर समय
नई दिल्ली रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:30 तक
नोएडा रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:29 तक
गुरुग्राम रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:31 तक
मुंबई रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:48 तक
पुणे रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:44 तक
कानपुर रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:44 तक
कोलकाता रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:46 तक
हैदराबाद रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:25 तक
अहमदाबाद रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:49 तक
चंडीगढ़ रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:32 तक
चेन्नई रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:18 तक
जयपुर रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:36 तक
बेंगलुरु रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:29 तक
मथुरा रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:28 तक
फरीदाबाद रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:30 तक
हरिद्वार रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:26 तक
Holika Dahan 2025 Time City Wise Full Schedule know Holika Dahan shubh muhurat in hindi
होलिका दहन 2025 पूजा मंत्र
  • ऊं नृसिंहाय नम:
  • अनेन अर्चनेन होलिकाधिष्ठातृदेवता प्रीयन्तां नमम्।।
  • वन्दितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्राणा शंकरेण च। अतस्त्वं पाहि नो देवि विभूतिः भूतिदा भव।।
Holika Dahan 2025 Time City Wise Full Schedule know Holika Dahan shubh muhurat in hindi
होलिका दहन के दिन हनुमान जी के इन मंत्रों का करें जाप
  • ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
  • ॐ नमो भगवते हनुमते नमः
  • ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते. हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये। नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
  • ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

होलिका दहन भद्रा का समय
पंचांग के अनुसार होलिका दहन पर सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा रहेगी।