पटना
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक मुकेश रोशन लॉलीपॉप और झुनझुना लेकर सदन पहुंच गए। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि नीतीश सरकार ने बजट के नाम पर एक हाथ में लॉलीपॉप और दूसरे हाथ में झुनझ़ुना थमा दिया है।
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर बोला हमला
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार 20 साल पहले की बात करते हैं। सरकार आज चला रहे हैं लेकिन 20 साल पीछे की बात करते हैं। हम जिस दिन सरकार बनाएंगे, कभी पीछे की बात नहीं करेंगे। पांच साल में बिहार को अग्रणी राज्य बनाएंगे। नीतीश कुमार जी आप अपना हिसाब दीजिए कि आपने क्या किया बिहार के लिए। अगर यह सरकार 40 साल भी रह जाएगी तो पुरानी सरकार को ही दोष देती रहेगी। 2005 से पहले पावरफुल सरकार थी। उस सरकार में नेता पावरफुल था। जो दिल्ली से लड़कर बिहार के लिए हक मांगता था।

पलटूराम करने पर किसी की सदस्यता नहीं ली जाती
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 2005 से पहले एक मुख्यमंत्री को पलटूराम करने पर किसी की सदस्यता नहीं ली जाती थी। तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं काफी रिसर्च कर आया हूं। कई सरकारी एजेंसियों का रिपोर्ट पढ़ा। घंटो वीडियो देखा। गूगल खंगाला और कई किताबें पढ़ी। तेजस्वी यादव ने एक किताब को सदन में दिखाया। कहा कि इस किताब में तीन चैप्टर बिहार पर है। लेखक गुरु मोहन स्वामी की लिखी इस किताब में बताया गया कि बिहार के साथ कैसा सौतेला व्यवहार होता था। तेजस्वी ने ‘बिहार मिथ एंड रियालिटी’ किताब के बारे में भी बताया। तेजस्वी ने इस किताब का हवाला देते हुए कहा कि देश में हर दसवां आदमी बिहारी है। बिहार में औसत प्रति व्यक्ति आय 11 सौ डॉलर है। दुनिया के सबसे गरीब इलाका जो कि अफ्रीका में है। वहां पर प्रति व्यक्ति आय 1700 डॉलर है।

तेजस्वी बोले- आप झूठ बोल रहे हैं
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर भी तंज कसा। कहा कि एक डिप्टी सीएम ने कुछ और दूसरे ने कुछ कहा। इस पर विजय सिन्हा ने जवाब दिया कि मैं अपने पार्टी अपने पार्टी में अपने दायरे में रहकर बात करता हूं। मैं झूठ नहीं बोलता हूं। तेजस्वी यादव ने कहा कि आप तो टीका लगाते हैं झूठ मत बोलिये। आपने कहा था कि सीएम भाजपा का होगा। तो विजय सिन्हा ने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलता हूं। एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास कर रही। आपको टीका से इतनी नफरत है तो आप टोपी पहन लीजिए।