Monday , February 24 2025
Breaking News

गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए मनोज पांडेय, कई ब्लॉक प्रमुख भी हुए भाजपाई

रायबरेली:  गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करने के लिए रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने सपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता के वोट के कारण 500 साल के बाद रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए। वो अपने वोट बैंक के लिए राम का भी अपमान करते हैं। इस रैली में ही सपा से विधायक रहे मनोज पांडेय भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर उनके साथ कई ब्लॉक प्रमुख भी भाजपाई हो गए।