Breaking News

2 सितंबर, गुरुवार का राशिफल: परेशान ना हों मकर राशि के जातक, आज 6 राशियों का काम बनेगा

मेष राशि – आज आप शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी।

वृषभ – विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतानों के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूँजी निवेश होंगे। कलाकारों तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है।

मिथुन – वैचारिक रुप से आप में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से सावधानी बरतने का समय है।

कर्क राशि – आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करें । मन में दुःख और असंतोष की भावनाएँ रहेगी। आँखो में पीडा़ होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। पारिवारिक जनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखिएगा।

सिंह राशिफल – पिता और बडों से लाभ होगा। सामाजिकरुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार उग्रतापूर्ण न करने की गणेशजी की सलाह है। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी। आरोग्य संभालिएगा।

कन्या – मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी।धन का आकस्मिक व्यय हो सकता है। विवाद या झगडे से संभव हो तो दूर रहिएगा।

तुला राशि – आय में वृद्धि होगी । मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी। स्त्री मित्रों से हुई मुलाकात आनंददायी हो सकती है। विवाहोत्सुकों को अपेक्षित जीवनसाथी मिलने का योग हैं। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक – आप का हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थजीवन में संतान की प्रगति के कारण संतोष का अनुभव होगा।

धनु – आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी। संतान के विषय में चिंता होगी। व्यवसाय में बाधाएँ उपस्थित होंगी। भाग्य साथ नहीं दे रहा ऐसा प्रतीत होगा। जोखिम भरे विचारों और बरताव से दूर रहीएगा।

मकर राशि –  खान-पान में ध्यान रखिएगा। क्रोध तथा नकारात्मक विचारो पर संयम रखिएगा। नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद न बढे़ उसका ध्यान रखना आवश्यक है।

कुंभ –  प्रणय के लिए आज अनुकूल दिन है। आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावनाएँ है। अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान करने के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारी से लाभ होगा। वाहनसुख मिलेगा।

मीन – आज आप का मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखिएगा।