Breaking News

13 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, लोगों ने सिसकियां सुनकर खोजा

इलाहाबाद। यहां एक 13 साल की लड़की को दो लोगों ने भूसे के कमरे में रस्सी से बांधकर रखा। दो द‍िनों तक लगातार उसका गैंगरेप क‍िया। इस दौरान आरोपियों ने लड़की के हाथ-पैर बांध द‍ि‍ए और मुंह में कपड़ा ठूंस द‍िया। परिजन ने अपनी बेटी को सिसकियों की आवाज से खोजा। दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।
मामला इलाहाबाद के मेजा इलाहाबाद का है। परिजन के मुताबिक, विक्टिम 10 मई की शाम को गांव के ही लक्ष्मण बिंद नाम के शख्स की दुकान पर बिस्किट लेने गई थी। वहां लक्ष्मण और उसके एक साथी बहादुर बिंद ने लड़की से बगल के कमरे से बिस्किट का पैकेट लाने को कहा। जान-पहचान होने के चलते लड़की कमरे की ओर बढ़ी, बहादुर भी उसके पीछे गया। लड़की के दरवाजा खोलते ही बहादुर ने उसे कमरे में धकेल दिया। पर‍िजन बताते हैं, “लक्ष्मण और बहादुर ने दो द‍िनों तक उसका रेप किया। लड़की को रस्सी से बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस द‍िया था।
लड़की के पिता ने बताया, घटना के बाद से परिवार के लोग शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। जब हम घर से निकलते हैं तो लोग हमें अपराधी की तरह देखते हैं। मेरी लड़की बहुत डरी हुई है। आरोप‍ियों ने जो हैवानियत की है, उसे बेटी के दिमाग से निकाल पाना आसान नहीं होगा।
स‍िसकियों की आवाज पर पर‍िजनों ने पहचाना
लड़की के घर न पहुंचने पर पर‍िजन अपनी उसे ढूंढते रहे। 12 मई की शाम को वे खोजते हुए लक्ष्मण के घर के पास पहुंचे। यहां उन्हें सिसकियों की आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोलकर देखा तो वहां पीड़िता रस्सियों से बंधी म‍िली। नाजुक हालत में बरामद लड़की को इलाज के लिए हॉस्प‍िटल में एडम‍िट कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है। एसपी यमुनापार अशोक कुमार राय ने बताया, ”दोनों आरोपियों के खि‍लाफ क‍िडनैपि‍ंग और गैंगरेप की धाराओं में केस दर्ज क‍िया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।”