Breaking News

हॉकी कैप्टन सरदार सिंह पर मंगेतर ने लगाया सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप

sardar singhलुधियाना। इंडियन हॉकी टीम के कैप्टन सरदार सिंह पर मंगेतर का सेक्शुअल हैरेसमेंट करने का आरोप लगा है। यूके में रहने वाली 21 साल की यह लड़की खुद भी हॉकी प्लेयर है। लड़की का आरोप है कि उसका जबरन अबॉर्शन कराया गया। सरदार के बड़े भाई भी हैरेसमेंट में शामिल थे। हालांकि, सरदार ने सभी आरोपों से इनकार किया है।
कैसे एक महीने में बदल गए सरदार और क्या है लड़की के आरोप…?
लड़की ने शिकायत में कहा है कि सरदार ने 2015 में उसकी मर्जी के खिलाफ उसका अबॉर्शन कराया। उसके बाद शादी से इनकार कर दिया।
– बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात अगस्त 2012 में लंदन ओलिम्पिक के दौरान हुई थी। उसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे।
– अगस्त 2014 में दोनों ने सगाई कर ली।
– उधर, सरदार सिंह के पिता गुरमीत सिंह ने आरोपों को साजिश बताया है। उनके मुताबिक, कुछ लोग उसका (सरदार) करिअर खत्म करना चाहते हैं।
कौन है ये लड़की?
– आरोप लगाने वाली लड़की भी इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर है।
– वह इंग्लैंड की अंडर-19 टीम की ओर से खेल चुकी है। भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक है।
– इस लड़की के पेरेंट्स पंजाब के भाईनी साहिब के रहने वाले हैं।
क्या कहना है लड़की का?
– आरोप लगाने वाली लड़की ने कहा, ‘मैं उससे लंदन ओलिम्पिक के दौरान मिली थी। उसके बाद हमारे बीच बातचीत होने लगी। और हम एक दूसरे को अच्छे से जानने लगे।‘
– ‘2014 में हमारी सगाई भी हुई थी। उसके बाद मैं प्रेगनेंट भी हुई।’
– ‘उसने मुझे अबॉर्शन करने को कहा। मैंने मेरी इच्छा के खिलाफ यह किया। किसी से भी मुझे सपोर्ट नहीं मिला था।’
– ‘अबॉर्शन के बाद उसने मुझसे बात करना तक बंद कर दिया। वह मुझे इग्नोर करने लगा। यहां तक मैरिज करने से भी इनकार दिया।’
– ‘वह मुझे ब्लैकमेल कर रहा था। फोन नहीं उठाता और मैसेज के जवाब भी नहीं देता है।’
– ‘सरदार ने न सिर्फ सेक्शुअली हैरेस किया, बल्कि इमोशनली और मेंटली भी टॉर्चर किया।’
आरोपों के बाद क्या कहा सरदार ने?
सरदार ने बुधवार को मीडिया से कहा, ‘जो भी आपके सवाल हैं, मैं आपको (मीडिया) सभी के जवाब दूंगा। मुझे थोड़ा वक्त दीजिए।’
– जब उनसे पूछा गया कि क्या आपकी सगाई हुई है, तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। कहा- ‘मेरी मंगनी नहीं हुई है।’
– इसके पहले 1 जनवरी को सरदार सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से अपनी और आरोप लगाने वाली लड़की की फोटो शेयर करते हुए सभी को न्यू ईयर विश किया था।
– ट्वीट में सरदार ने लिखा था, “Happy new year to all around the world frm Mr & Mrs Singh 2 b**. May U be bless wit happiness & success”
पुलिस का क्या कहना है?
– लुधियाना पुलिस कमिश्नर पीएस उमरानंगल के मुताबिक, उसकी शिकायत को दर्ज कर लिया गया है।
– शिकायत को वेरिफाई किया जा रहा है। अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
पद्मश्री मिल चुका है सरदार सिंह को?
– अब तक 236 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इंटरनेशनल मैचों में 14 गोल किए हैं।
– साल 2015 में पद्मश्री मिल चुका है।
– हरियाणा पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं।