Breaking News

स्कूल में 13 साल के स्टूडेंट से प्रेग्नेंट हुई इंग्लिश टीचर

02Veraटेक्सस। एक महिला टीचर पर 13 साल के स्टूडेंट के साथ सेक्स करने का आरोप लगा है। यह महिला खुद ही अथॉरिटीज के समक्ष पहुंची और उसने अपना गुनाह कबूल लिया। 24 साल की अलेक्जेंडरिया वेरा ने कबूल किया है कि पिछले साल सितंबर महीने से वह अपने स्टूडेंट के साथ रिलेशनशिप में थी। कहा जा रहा है कि वेरा 13 साल के उस स्टूडेंट से प्रेग्नेंट भी हो गई है।

वेरा के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया गया है लेकिन ऑफिसर्स को मिडल स्कूल की इस इंग्लिश टीचर को अभी तक अरेस्ट करने में सफलता नहीं मिली है। आईविटनेस न्यूज के मुताबिक वेरा टेक्सस के कॉनरोय मॉन्टगोमरी काउंटी जेल में अधिकारियों के पास पहुंची और उसने सारी बात बताई। वेरा पर बच्चे का यौन शोषण करने का मामला तय किया गया है।

वह बच्चा वेरा की इंग्लिश क्लास में नहीं आता था। कहा जा रहा है कि इसके बाद ही दोनों के बीच रिलेशनशिप की शुरूआत हुई। वेरा ने इंस्टाग्राम के जरिए उस लड़के को मेसेज भेजा था। वेरा ने उस स्टूडेंट को अपना मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद ही दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ। टेक्सस के ह्यूस्टन कोर्ट में दाखिल किए गए दस्तावेजों को मुताबिक दोनों लगभग हर दिन सेक्स करते थे।
टेक्सस के इसी स्कूल में पढ़ाती थी वेरा

इन्होंने जानबूझकर अपनी रिलेशनशिप छुपाई नहीं। उस लड़के के परिवार वालों को भी इस रिलेशनशिप पर कोई आपत्ति नहीं थी। परिवार वाले दोनों से होने वाले बच्चे को लेकर उत्सुक थे।

ऑफिसर्स का कहना है कि महिला कार से लड़के के घर तक जाती थी और कार में ही किस करती थी। उसके अगले दिन लड़के के पैरंट्स घर पर नहीं थे और दोनों ने सेक्स किया। वेरा ने इन्वेस्टिगेटर्स से कहा है कि लड़के को स्टोवाल मिडल स्कूल के लिए बस मिल जाए इसलिए वह कार से ड्रॉप करती थी। एक लड़के ने आईविटनेस न्यूज से कहा, ‘महिला टीचर का बट पकड़ना उसे बहुत पसंद था। सभी ने इसे देखा था। इसके बाद लोगों ने इस पर बात करनी शुरू कर दी थी। स्कूल के प्रवक्ता ने कहा, ‘जब अप्रैल महीने में यह आरोप लगा तब तत्काल उस महिला टीचर को स्कूल से हटाकर प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया गया।’