Breaking News

सहवाग ने ट्वीट कर क्रिस गेल से पूछा मजेदार सवाल

sehwagनई दिल्ली। टि्वटर पर वीरेंद्र सहवाग का धमाकेदार अंदाज जारी है। एक बार उन्होंने अपने मजेदार ट्वीट से लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। इस बार उनके निशाने पर वेस्ट इंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। सहवाग के इस ट्वीट में बताया है कि आखिर गेल की आत्मकथा पढ़ने के बाद उन्हें कैसा लगा।

सबसे मजेदार बात यह है कि इस ट्वीट में उन्होंने क्रिस गेल के निकनेम का इस्तेमाल किया है। सहवाग के अपने संदेश के आखिर में गेल को ‘किंग-कॉन्ग’ कहा है।

सहवाग ने ट्वीट किया, ‘गेल के सामने सब फेल हैं। इस किताब में किस किस को दिया पेल। बताओ मिस्टर किंग कॉन्ग।