Breaking News

समाजवादी पार्टी में एक्शन, सात सपाइयों पर गिरी शिवपाल की गाज

shivpal-1लखनऊ। समाजवादी पार्टी में एक्शन का दौर शुरू हो गया है। रविवार को समाजवादी पार्टी के महासचिव प्राेफेसर रामगोपाल यादव के भांजे को निकालने के बाद अब सात और पदाधिकारियों पर गाज गिरी है।

प्रदेश अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने तीन विधान परिषद सदस्यों समेत सात पदाधिकारियाें को समाजवादी पार्टी से निष्‍कासित किया है। इन पर राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

इनमें विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव, आनंद भदौरिया, संजय लाठर के अलावा सपा यूथ ब्रिगेड के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष गौरव दुबे व प्रदेश अध्‍यक्ष मोहम्मद एबाद, युवजन सभा के प्रदेश अध्‍यक्ष बृजेश यादव, छात्रसभा के प्रदेश अध्‍यक्ष दिग्विजय सिंह देव शामिल हैं।

इससे पहले  प्राेफेसर रामगोपाल यादव के भांजे व एमएलसी अरविंद यादव पर भी मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था। शिवपाल यादव ने कहा है कि जो भी मुलायम के खिलाफ गलत टिप्पणी करेगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।