Breaking News

विराट कोहली ने खास अंदाज में सचिन तेंदुलकर को दी जन्मदिन की बधाई

kohli-sachin25www.puriduniya.com नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को दुनिया भर से उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। सचिन के प्रशंसक, उनके दोस्त, साथी खिलाड़ी सभी ने उनके लिए मंगल कामना की है। ऐसे में उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मानने वाले विराट कोहली ने खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। कोहली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने खास अंदाज में मास्टर ब्लास्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

 सचिन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1974 को हुआ। सचिन को गंभीर और शांत छवि वाला इंसान माना जाता है। अपने क्रिकेट करियर में सचिन का किसी भी बड़े विवाद से नाता नहीं रहा। सचिन के पिता का नाम रमेश तेंदुलकर था और उन्होंने सचिन का नाम अपने प्रिय संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा था।

सचिन का विवाह 1994 में अंजलि से हुआ। उनके सारा और अर्जुन नाम के दो बच्चे हैं। 15 साल की उम्र में सचिन ने विनोद काम्बली के साथ मिलकर हारेस शील्ड मुकाबले में 664 रन की पार्टनरशिप की थी।

43 बरस के हुए क्रिकेट के भगवान सचिन; नाम हैं ये अहम रिकॉर्ड और पुरस्कार

सचिन ने 16 वर्ष की छोटी उम्र में ही टीम इंडिया की तरफ से सन 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की। सचिन ने साल 1990 में इंग्लैंड दौरे में अपने टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक लगाया। इस मैच में उन्होंने नाबाद 119 रन बनाए।  23 दिसम्बर 2012 को सचिन ने वन-डे क्रिकेट से संन्यास लिया।