Breaking News

विराट कोहली ने किया सचिन तेंदुलकर को लेकर बड़ा खुलासा

viratनई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। विराट ने कहा है कि सचिन ने उन्हें टेस्ट खेलना सिखाया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से 2 दिन पहले विराट कोहली ने अपने करियर पर बड़ा खुलासा किया है।

विराट का कहना है कि 2014 के इंग्लैंड दौरे के बाद वो 10 दिन के मुंबई गए, जहां सचिन ने विराट ने बात की। सचिन ने विराट को बताया कि टेस्ट क्रिकेट कैसे अलग होता है, कैसे एक खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट के लिए मानसिक तौर पर तैयार होना पड़ता है।

2014 का इंग्लैंड दौरा विराट के लिए काफी खराब रहा था। धोनी की कप्तानी में विराट पहली बार इंग्लैंड खेलने गए थे। विराट ने 5 मैचों की 10 पारियों से सिर्फ 134 रन बनाए, जिसके बाद विराट थोड़ा परेशान हो गए। लेकिन सचिन के बताए रास्ते पर विराट ने चलने का फैसला किया और चंद महीने बाद विराट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 मैचों की सीरीज में 4 शतक के साथ रिकॉर्ड 692 रन अपने नाम किए। फिर विराट ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सचिन की बाते विराट की बल्लेबाजी और उनके टेस्ट करियर के लिए गुरुमंत्र बन गया।