Breaking News

रोज नहाना नुकसानदायक, बीमार कर रही ये आदत

bathingनई दिल्ली। रोज नहाना तो अच्छी बात है लेकिन ठंड में कम ही लोग रोज नहाते होंगे। ठंड के दिनों में तमाम लोग रोज नहाने से परहेज कर रहे होंगे। यही नहीं वो अपने दोस्तों या दूसरों को ये बताने से परहेज भी करते होंगे कि आज उन्होंने नहीं नहाया है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हर रोज नहाने की आदत नुकसान भी पहुंचाती है। ब्रिटेन के अखबार ‘द सन’ में एक खबर छपी है छपी जिसेमें कहा गया है कि बहुत से लोगों की हर दिन नहाने की आदत उन्हें बीमार बना सकती है। अखबार ने एक रिसर्च के आधार पर लिखा है कि ऐसा करने से हम उस तेल को शरीर की त्वचा के साथ धो देते हैं जो शरीर के वास्तव में आवश्यक है।

वैसे यह खबर पश्चिमी देशों के लिए ज्यादा मुफीद लगती है क्योंकि वहां नहाने से पहले तेल लगाने का रिवाज नहीं है। जबकि वहां बॉडी ऑयल का कभी-कभी ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर वो रोज नहाएंगे तो शरीर के लिए जरूरी तेल त्वचा को नहीं मिल पाता और उन्हें त्वचा पर लाल चकत्तेदार धब्बे और दर्द रहने लगता है।

एक सर्वे किया गया है जिसमें यह सच सामने आया है कि पांच महिलाओं में से चार महिलाएं हर रोज नहाने से परहेज करती हैं। जबकि एक तिहाई महिलाओं का मानना है कि वे हर तीन दिन पर नहाती हैं। इन दिनों वह परफ्यूम, क्रीम, बॉडी ऑयल और डियो आदि से खुद को ताजा रखती हैं।

bath

ऑस्ट्रेलियन कॉलेज में डर्मोटोलॉजी के अध्यक्ष प्रोफेसर स्टीफेन शुमैक ने कहा है कि आपको तभी नहाना चाहिए जब आपको जरूरत महसूस हो। सनडे मॉर्निंग हेराल्ड से बोलते हुए उन्होंने कहा, ये सिर्फ पिछले 50-60 सालों में ऐसा बदलाव आया है कि लोग बाथरूम जाकर नहाने के आदी हो गए हैं वरना पहले ऐसा नहीं होता था। अब हर दिन नहाना बहुत आम हो गया है। आज हर दिन नहाना अपनी इच्छा नहीं बल्कि सामाजिक दबाव भी बन गया है।

प्रोफेसर शुमैक ने तर्क दिया कि हमारा शरीर प्राकृतिक तौर पर एक तैलीय पदार्थ निकालता है जो हमारी त्वचा की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक होता है। अत्यधिक नहाने या धोने से त्वचा को वह तैलीय पदार्थ नहीं मिल पाता। ऐसे में त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।